Virat Kohli birth, study, family, Career

●जन्म और फैमिली

विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में पिता प्रेम कोहली और माता सरोज कोहली के घर हुआ। प्रेम कोहली एक आपराधिक वकील थे और मां एक गृहणी। विराट का एक बड़ा भाई विकास कोहली और एक बहन भावना कोहली है। घर में सब विराट को प्यार से चीकू के नाम से बुलाते थे।विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से इटली के टस्कनी में गुपचुप तरीके से शादी कि। 11 जनवरी 2020 को अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया जिसका नाम वामिका है।


●शिक्षा

विराट ने प्रारंभिक शिक्षा विशाल भारती स्कूल से प्राप्त की। विराट का पसंदीदा विषय इतिहास और सबसे टफ विषय गणित था। विराट के पिता प्रेम जी विराट का क्रिकेट के प्रति लगाव को देखते हुए प्रेम जी भी इन्हे प्रोत्साहित किया करते थे। इन्हे एक ऐसे स्कूल में दाखिला दिलाई जिसमे पढ़ाई और खेल दोनो को प्राथमिकता दी जाती थी। 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई सेवियर कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पश्चिम विहार दिल्ली से पूरी की। हालांकि क्रिकेट में रुचि होने के कारण राजकुमार शर्मा से दिल्ली क्रिकेट अकैडमी में क्रिकेट की ट्रेनिंग ली और अपना पूरा समय क्रिकेट को दिया।

●कैरियर

क्रिकेट के दुनिया के राइट हैंड बैट्समैन है और दायें हाथ के मध्यम गति गेंदबाज भी हैं। सन 2002 में उन्होंने अंडर15 में खेला था, इसके बाद सन् 2004 में अंडर-17 में चुने गये थे। इसके चलते हर दिन इनके खेलों में बदलाव से 2006 में फर्स्ट क्लास डिबेट के लिए खेलने का अवसर मिला। 2008 में ये अंडर 19 में चुने गए। मलेशिया में आयोजित अंडर 19 विश्व कप में विराट की कप्तानी में टीम इंडिया जीत हासिल की। मलेशिया अंडर 19 कप के समय विराट के पिता प्रेम जी का निधन का खबर मिलने के बाबजूद विराट पिच पर टिके रहे और जीत दिलाई। इसके बाद इनके क्रिकेट के प्रति समर्पण को देख कर 19 साल के उम्र में इनका सिलिकेशन वनडे इंटरनेशनल के लिए हुआ। कोहली 2008 में ओडीआई कप में श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपनी शुरुआत 12 रन से की। उन्होंने चौथी मैच में 54 रन बनाकर अपना 1st ODI fifty बनाया, जिसने भारत को श्रृंखला जीतने में मदद की। फिर 2011 वर्ल्डकप में विराट का चुनाव हुआ। श्रीलंका के खिलाफ 2011 वर्ल्डकप फाइनल में विराट ने 35 रन की पारी के साथ भारत ने वर्ल्डकप जीत लिया। उन्होंने 2011 विश्व कप में 35.25 की औसत से 9 पारियों में 282 रन बनाए। अपने पहले वर्ल्डकप शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने। 2011 में विराट टेस्ट मैच खेलना शुरू किया। टेस्ट में भी इन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन दिया। 2012 में विराट को ओडीआई एशिया कप में टीम का उपकप्तान बनाया गया। 2013 में ओडीआई में सेंचुरी मारकर अपना कद और बढ़ा लिया। इसके बाद विराट पूरे फॉम में चलने लगे। 2014 एवं 2016 में दो बार मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में, कोहली ने पारी के मामले में सबसे तेज बल्लेबाज बनकर 96 रन बनाए। अबतक इनकी गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होने लगी। 

Post a Comment

0 Comments